हरिद्वार,सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2026 आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा रहा है, जिसे चेक करने के डायरेक्ट लिंक के साथ, डिजिलॉकर, उमंग ऐप और अन्य प्लेटफॉर्म से मार्कशीट डाउनलोड करने की पूरी जानकारी यहां है।
सीबीएसई की ओर से जारी की जाने वाली ऑनलाइन मार्कशीट केवल प्रोविजनल होगी। छात्र इसे अस्थायी रूप से डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन इसे आधिकारिक दस्तावेज नहीं माना जाएगा। फाइनल मार्कशीट बाद में सभी विद्यार्थियों को उनके संबंधित स्कूलों के माध्यम से वितरित की जाएगी।
सीबीएसई बोर्ड 10वीं की मार्कशीट मिलने के बाद छात्रों को उसमें दी गई सभी अहम जानकारियों को ध्यान से जांचना चाहिए। इसमें सबसे पहले छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, स्कूल कोड और स्कूल का नाम सही होना आवश्यक है। इसके साथ ही प्रत्येक विषय के अंक, कुल प्राप्त अंक, ग्रेड या पासिंग डिविजन और रिजल्ट स्टेटस (पास, फेल या कंपार्टमेंट) को भी अच्छे से चेक करना चाहिए। किसी भी प्रकार की गलती होने पर तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करना चाहिए
साइट पर करें चेक
सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर “Class X Results 2026” लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी भरें।
सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट करें।
इसके बाद आपका CBSE 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें या digilocker.gov.in वेबसाइट खोलें।
अपने मोबाइल नंबर/आधार से लॉगिन करें।
“CBSE Results” या “Education” सेक्शन पर जाएं।
अपना रोल नंबर, कक्षा, स्कूल कोड और 6 अंकों का PIN दर्ज करें (जो स्कूल ने दिया हो)।
आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें।
सबमिट करने के बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है और छात्र अब अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। विद्यार्थी अपने रिजल्ट को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा results.digilocker.gov.in और उमंग ऐप/वेबसाइट umang.gov.in के माध्यम से भी छात्र आसानी से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
सीबीएसई 10वीं बोर्ड के नतीजे आज शाम को जारी कर दिए गए हैं। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड 10वीं के छात्रों की बेसब्री बढ़ गई है। लाखों की संख्या में विद्यार्थी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई बोर्ड किसी भी समय नतीजों की घोषणा कर सकता है, ऐसे में विद्यार्थियों को पूरी तैयारी रखने की सलाह दी जाती है।
