हरिद्वार,दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में शनिवार को एक जज ने आत्महत्या कर ली. 30 वर्षीय अमन कुमार शर्मा कड़कड़डूमा अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के रूप में कार्यरत थे. वे अपने घर में मृत पाए गए. शुरुआती जानकारी के अनुसार उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह कॉल डिफेंस कॉलोनी निवासी शिवम ने की थी, जिन्होंने खुद को मृतक जज अमन कुमार शर्मा का बहनोई बताया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जल्द ही रिपोर्ट सामने आएगी।
साल 2021 में दिल्ली न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे जज अमन कुमार शर्मा रिकॉर्ड के मुताबिक जज अमन शर्मा 19 जून, 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे। उन्होंने सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे से 2018 में बीए एलएलबी की डिग्री ली थी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्रिमिनल और सिविल मामलों को संभाला। उन्होंने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी और सिविल जज के रूप में अलग-अलग न्यायालयों में सेवा दी। वहीं 18 अक्तूबर, 2025 को अमन शर्मा ने कड़कड़डूमा कोर्ट में उत्तर-पूर्वी जिले के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव की जिम्मेदारी संभाली थी।
