उत्तराखंड में कई IAS और PCS के तबादले देखे लिस्ट

हरिद्वार, ब्यूरो चीफ रजनीश दीक्षित)उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के बड़े स्तर पर स्थानांतरण करते हुए प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण फेरबदल किया है

देहरादून के डीएम सविन बंसल का तबादला कर दिया गया। उनकी जगह आशीष चौहान नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं।

बागेश्वर का नया डीएम आईएएस अपूर्वा पाण्डेय बनाई गई हैं।

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय का तबादला कर उन्हें सचिव, नागरिक उड्डयन तथा चिकित्सा स्वास्थ्य आयुक्त बनाया गया है।

बी वी आर सी पुरुषोत्तम को सचिव, उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले यह पद रंजीत कुमार के पास था।

आनंद स्वरूप को आयुक्त, गढ़वाल मंडल, पौड़ी बनाया गया है।

सोनिका से आयुक्त का कार्यभार हटाकर उन्हें महानिरीक्षक-निबंधन बनाया गया।

प्रदीप जैन को आयुक्त-कर तथा महानिरीक्षक-निबंधन की जिम्मेदारी दी गई है।

आकांक्षा कोंण्डे को महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा बनाया गया है।

नमामी बंसल अपर सचिव, विद्यालयी शिक्षा विभाग बनाई गई हैं।

संदीप तिवारी को मिशन निदेशक, एनएचएम तथा एमडी, GMVN बनाया गया है।

मनुज गोयल से मिशन निदेशक NHM का पदभार लिया गया।

दीप्ति सिंह को निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण बनाया गया है।

अभिषेक रूहेला को CEO, PMGSY नियुक्त किया गया है।

सौरभ गैहरवार को अपर सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास बनाया गया है।

आलोक कुमार पाण्डे को नगर आयुक्त, देहरादून बनाया गया है।

प्रवीण कुमार का अपर नगर आयुक्त, देहरादून से तबादला कर दिया गया है।

संजय कुमार को निदेशक, समाज कल्याण, हल्द्वानी बनाया गया है

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *