हरिद्वार में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से भारी नुकसान, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए राहत पहुंचाने के निर्देश

हरिद्वार, 9 अक्टूबर। जनपद हरिद्वार में आंधी-तूफान एवं ओलावृष्टि से भारी नुकसान होने की खबर सामने आई है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया जाए तथा प्रभावित लोगों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने को कहा गया है।ओलावृष्टि की चपेट में आने से कई गाड़ियों के शीशे टूटने की सूचना है।

 

अचानक बदले मौसम और तेज ओलावृष्टि ने लोगों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। बड़े-बड़े ओले गिरते देख लोग खुद को बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सड़क पर मौजूद लोग ओलों से बचने के लिए इधर-उधर जाते नजर आए। कुछ ही देर में इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर रखने और जरूरत के अनुसार राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। आंधी-तूफान एवं ओलावृष्टि से प्रभावित लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

NR NEWS | हरिद्वार जनहित में जारी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *