उत्तराखंड, पुलिस विभाग में तबादले

उत्तराखंड,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस विभाग में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए तत्काल प्रभाव से नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं. जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को अलग-अलग कोतवाली, चौकियों और अन्य इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस फेरबदल में रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक से लेकर सितारगंज, किच्छा, बाजपुर और जसपुर की विभिन्न चौकियों में तैनाती बदली गई है. इसके अलावा एसओजी रुद्रपुर में भी नई तैनाती की गई है. पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में पुलिसिंग को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा

इंस्पेक्टर संजय पाठक को रुद्रपुर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दरोगा दीपक तिवारी को लालपुर चौकी प्रभारी और दरोगा प्रदीप कोहली को सिडकुल सितारगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है।

 

इसके अलावा दरोगा जगत सिंह शाही को एसओजी प्रभारी, भूपाल राम पौड़ी को शिवराजपुर पट्टी चौकी प्रभारी, दरोगा नवीन जोशी को मंडी चौकी प्रभारी, दरोगा महेश कांडपाल को रम्पुरा चौकी प्रभारी, दरोगा संदीप शर्मा को बाजार रुद्रपुर चौकी प्रभारी, दरोगा मनोज देव को बरहैनी चौकी प्रभारी, दरोगा बसंत प्रसाद को जसपुर कोतवाली और दरोगा दीपक कौशिक को सरकड़ा सितारगंज चौकी प्रभारी की नियुक्ति की गई है।

 

माना जा रहा है कि यह तबादला कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने व पुलिसिंग को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *