उत्तराखंड सरकार ने बकरीद की छुट्टी बदली इस दिन रहेंगे बैंक और स्कूल बंद

उत्तराखंड सरकार ने सार्वजनिक अवकाश को लेकर बड़ा संशोधन किया है। पहले 27 मई को ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था, जिसे अब संशोधित कर 28 मई (वृहस्पतिवार) कर दिया गया है। इस संबंध में राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से विधिवत आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार ईद-उल-जुहा के अवकाश की तिथि में संशोधन करते हुए अब इसे 28 मई को लागू किया जाएगा। बताया गया है कि त्योहार की वास्तविक तिथि 28 मई होने के कारण यह बदलाव किया गया है। इससे पहले 27 मई को अवकाश घोषित था, लेकिन संशोधन के बाद यह दिन अब सामान्य कार्य दिवस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *