उत्तराखंड,क्रिकेटर अभिमन्यु ईश्वरन के पिता से ठगी 3.12 लाख उड़ाए

उत्तराखंड में लगातार बढ़ता साइबर क्राइम हर कोई है परेशान नहीं गरीबों को नहीं मिलता कोई समाधान वही आज फिर देहरादून। साइबर अपराधियों ने इस बार शहर के जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) आरपी ईश्वरन को अपना निशाना बनाया है। आरपी ईश्वरन देश के उभरते हुए क्रिकेटर अभिमन्यु ईश्वरन के पिता हैं।राजपुर थाना क्षेत्र के मसूरी रोड स्थित मालसी निवासी आरपी ईश्वरन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो अगस्त को वह ऑनलाइन डॉक्टर की अपॉइंटमेंट बुक करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक एपीके फाइल भेजी गई। इसे अपॉइंटमेंट प्रक्रिया का हिस्सा समझकर उन्होंने डाउनलोड और इंस्टॉल कर लिया

शिमला बाईपास स्थित हिम ज्योति एन्क्लेव, देहरादून निवासी गौरव अग्रवाल के साथ तीन अगस्त को 3.12 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। अज्ञात व्यक्ति ने बिना कोई ओटीपी या यूजर के ट्रांजेक्शन किए उनके खाते से यह रकम उड़ा ली। कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। भरत सिंह से किसी अज्ञात ठग ने अपनी गलत पहचान बताकर और जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर 2.72 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। गिरीश चंद्र जोशी से किसी व्यक्ति ने परिचित ने बनकर 1.88 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसी तरह रामनगर, सहारनपुर चौक निवासी उमेश कुमार को भी झांसे में लेकर आरएस1.50 लाख रुपये की चपत लगाई गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के हरिद्वार रोड निवासी मनोज कुमार आहूजा को साइबर ठगों ने ऑनलाइन डरा-धमका कर और चोट पहुंचाने का भय दिखाकर 1.25 लाख रुपये की साइबर ठगी की। करनपुर निवासी संजीव रात्रा के आईसीआईसीआई बैंक खाते से बिना जानकारी के 1.44 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। जमशेदपुर, झारखंड के मूल निवासी और हाल पटेलनगर में रहने वाले नागेंद्र कुमार के खाते से भी 1.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई। पुलिस ने ई-एफआईआर और 1930 साइबर पोर्टल के माध्यम से मिली इन सभी शिकायतों के आधार पर संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज कर जांच तेज कर दी है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *