राजस्थान,वीर शहीद दयाराम गुर्जर हुए पंचतत्व में विलीन

राजस्थान,( ब्यूरो चीफ विनोद कुमार चतुर्वेदी)भरतपुर आज भरतपुर के दर्र वरहेना निवासी अमर शहीद दयाराम गुर्जर सोलह राजपूत का भारतीय सेना की सेवा करते हुए शहीद हो गए उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस से सुबह 9 बजे बयाना पहुँचा जहाँ पर भरतपुर स्टेशन और उनकी यूनिट 16 राजपूत से सम्मान गार्ड पहुंची जहाँ पर बलराम काँवर की देख रेख में भारतीय सेना की गाड़ी में उनको एंबुलेंस से शिफ्ट कराया गया और बयाना थाने की पुलिस की अगवाई में जैसे-जैसे गाड़ी आगे बढ़ी तो लोगों ने भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए जगह-जगह पर स्कूल के बच्चों ने रोड के दोनों तरफ खड़े होकर भारत माता की जय के नारे लगाए जैसे ही पार्थिव शरीर घर में पहुँचा तो पूरा माहौल ग़म और चीत्कार में परिवर्तित हो गया और पूरे इलाके में हाहाकार मच गया सभी लोगों की आँखें उस वक्त नम हो गई जब शहीद की पत्नी बबलेश गुर्जर ने अपने शहीद पति को कांधा दिया और श्मशान तक लेकर गई । विनोद कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शहीद दयाराम अपने पीछे एक लड़का और दो लड़किया छोड़ गए है सबकी आँखें एक बार फिर नम हुई जब शहीद का 12 बेटे ने मुखाग्नि दी और वो बार बार अपने पिताजी को याद करके रोने लगा । इस मौके पर तहसीलदार बयाना, एमएलए ऋतु बनावत कांग्रेस जिला अध्यक्ष सूपा जी, भूरा सरपंच, और बहुत से लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *