हरिद्वार, रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मुठभेड़ में बदमाश सौरभ को घायल कर गिरफ्तार किया है। सौरभ ने हत्या में अपनी और दो अन्य साथियों की संलिप्तता स्वीकार की है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है
अमन हत्याकांड के सिलसिले में हुई जांच का नतीजा है। पुलिस को मुखबिर से आरोपियों की लोकेशन के बारे में अहम जानकारी मिली थी। एसपी देहात शेखर सुयाल ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रात करीब दो बजे नगला इमरती के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक मोटर साइकिल पर तीन युवक आते दिखाई दिए पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया इस दौरान पुलिस को अपनी और आता देख तीनों युवकों ने पुलिस पर फायर कर दिया जवाबी कार्रवाही में पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया मौके का फायदा देख दो साथी भागने में कामयाब रहे जिनकी तलाश जारी वही घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है घायल आरोपी की पहचान ढंडेरा निवासी सौरभ पुत्र देशराज के रूप में हुई है।
