उत्तराखंड में मंत्रियों को सौगात, यात्रा भत्ता प्रतिमाह 30 हजार रुपये बढ़ाया, 

हरिद्वार,उत्तराखंड में मंत्रियों के यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी की गई है. यात्रा भत्ता अब 60000 से बढ़ाकर 90000 रुपए प्रतिमाह किया गया है. इस तरह 2026 में मंत्रियों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला किया है.

 

उत्तराखंड सरकार एक ओर जहां प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लगातार चुनौतीपूर्ण बताया जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ मंत्रियों को मिलने वाले यात्रा भत्ते में बड़ा इजाफा कर दिया गया है. शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब राज्य के मंत्रियों को यात्रा व्यय के रूप में प्रति माह 60 हजार रुपये की जगह 90 हजार रुपये मिलेंगे. यानी सीधे तौर पर 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

 

सचिव शैलेश बगौली के आदेश से मंत्रिपरिषद अनुभाग ने यात्रा भत्ता बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार अभी तक मंत्रियों को यात्रा भत्ता 60 हजार रुपये मिलता था, इसे बढ़ाकर अधिकतम 90 हजार रुपये प्रति माह कर दिया गया है।

 

यात्रा भत्ता बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश मंत्री (यात्रा भत्ता) नियमावली 1997 में संशोधन किया गया है, जिसे अब उत्तर प्रदेश मंत्री (यात्रा भत्ता) (संशोधन) नियमावली 2026 के रूप में लागू किया गया है।

 

इस संशोधन के तहत नियम चार में बदलाव करते हुए मंत्रियों के यात्रा भत्ते की अधिकतम सीमा बढ़ाई गई है। बता दें कि वर्ष 2024 में सरकार ने विधायकों के वेतन व भत्तों में बढ़ोतरी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *