उत्तराखंड, तकनीकी खराबी के चलते राज्यपाल गुरमीत सिंह के हेलीकॉपेटर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई 

हरिद्वार, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) के हेलीकॉप्टर की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी के कारण एहतियातन इसे पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में उतारा गया.

 

हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी होने की बात कही जा रही है। राज्यपाल पुलिस विश्राम गृह में पहुंच गए हैं, उनके आगे के कार्यक्रम को लेकर अभी कुछ नहीं बताया गया है।

 

रविवार को टिहरी महोत्सव में शामिल होने के बाद राज्यपाल गुरमीत सिंह अपने हेलिकॉप्टर से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के लिए रवाना हुए थे। जहां सोमवार नौ मार्च से उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है।

 

रविवार दोपहर करीब एक बजे जब हेलिकॉप्टर श्रीनगर क्षेत्र की सीमा में पहुंचा तो पायलट को हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी का अलर्ट मिला। इसके बाद पायलट ने जीबीके के हेलिपैड पर हेलिकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। राज्यपाल हेलीपैड से पुलिस विश्राम गृह पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *