पूर्व सीएम कल्याण सिंह लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती, सीएम योगी पहुंचे मिलने

0
65

हरिद्वार,उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर पर स्थिर बताया है। कल्‍याण सिंह की सेहत का हाल जानने के लिए यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ रविवार सुबह अस्‍पताल पहुंचे और पूर्व सीएम से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली।मिली जानकारी के अनुसार पिछले हफ्ते से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बीमार चल रहे हैं. परसों वे कान के इलाज के लिए राजधानी लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भी पहुंचे थे. कान में फोड़े के कारण उन्हें काफी तकलीफ है. लोहिया अस्पताल में जब वे इलाज के लिए पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी. इसके बाद उनका लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है.इसी बीच उनके अस्पताल में एडमिट होने की खबर सुनने के बाद प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से हाल-चाल लिया मुख्यमंत्री योगी ने डॉक्टरों से भी उनकी तबियत के बारे में पूछाउनके शरीर में सूजन की शिकायत आ रही थी, उनके ब्लड में यूरिया और क्रिएटिनिन की मात्रा अधिक हो गई है जिस कारण उन्हें सूजन भी आई है.अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह के अनुसार पूर्व CM कल्याण सिंह का स्वास्थ्य स्टेबल है और अंडर ट्रीटमेंट है. डॉक्टरों ने बताया है कि जल्द ही कल्याण सिंह की तबियत के संबंध में एक हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाएगा.कल्याण सिंह के अस्पताल में एडमिट होने की खबर के बाद अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह भी लोहिया हॉस्पिटल पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here