हरिद्वार, सुरेश राठौर की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूका पुतला

0
60

हरिद्वार, भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर यौन शौषण का आरोप लगा है जिसके बाद से पूरे उत्तराखंड मे जगह भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ कांग्रेस ने पुतले फूंके और जल्द ही गिरफ्तारी की मांग की गई है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ तो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा चीख चीख कर लगाती है, वहीं दूसरी ओर भाजपा के विधायक और पदाधिकारी महिलाओं के साथ इस तरह के कुकृत्य करते हैं। बजाय इनको सजा देने के भाजपा इनको संरक्षित करने का कार्य कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार आज लक्सर मे कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी राजेश रस्तोगी और कांग्रेस के नगर अध्यक्ष देवेश राणा की अगुवाई में रेप के आरोपी भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ नगर में नारेबाजी और जुलूस निकाला वहीं बालावाली तिराहे पर उनका पुतला फूंका गया उन्होंने कहा है कि उन्होंने अपनी पार्टी की भाजपा नेत्री के साथ बलात्कारी नहीं बल्कि को जान से मार धमकी भी दी गई और उनको झूठे मुकदमे फंसा कर जेल भेज दिया गया लेकिन अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस को भाजपा विधायक पर मुकदमा दर्ज करना पड़ा वही कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चेतावनी दी है कि विधायक के खिलाफ जल्द जल्द कार्यवाही की जाए अगर ऐसा नहीं होता है तो वह प्रदेश भर में आंदोलन करेंगे

वही विधायक पर दुष्कर्म का केस करने वाली महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं हरिद्वार में ज्वालापुर से भाजपा विधायक सुरेश राठोर पर लगे दुष्कर्म के आरोप की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है शनिवार को जांच अधिकारी दरोगा पूनम प्रजापति ने भाजपा से निष्कासित पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए हैं सोमवार को पुलिस महिला के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराएगी लगभग 6 घंटे चली पूछताछ में महिला ने अन्य कई आरोप विधायक पर लगाए महिला ने कहा कि उसे प्रेम जाल में फंसा कर शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो बना ली कुछ दिन के बाद उसने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिए महिला का आरोप है कि विधायक ने सत्ता पक्ष में होने के बाद वीडियो वायरल करना और जान से मारने की धमकी देकर उनके साथ दुष्कर्म किया थाना प्रभारी संजीव ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here