हरिद्वार,उत्तराखंड विजिलेंस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विकासखंड डोईवाला के खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर बिष्ट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अधिकारी नेपाली फार्म स्थित एक निजी विद्यालय की आरटीई के तहत मिलने वाली सरकारी धनराशि को मंजूर कराने के बदले रिश्वत मांग रहा था।
अफसरों के मुताबिक बिष्ट की सहयोगी पुष्पांजलि निवासी डालनवाला (देहरादून), हाल निवासी स्वामी उत्तरांचल मॉडर्न स्कूल गुमानीवाला ऋषिकेश एक निजी स्कूल की संचालिका है। बताया कि रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम बुधवार को पूरी प्लानिंग के साथ नेपाली फार्म तिराहे पर बैठी रही। जैसे ही धनवीर सिंह बिष्ट रिश्वत की रकम लेने पहुंचा टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपी से विजिलेंस की टीम ने करीब दो घंटे तक पूछताछ की
