हरिद्वार,वर्कशॉप में बुधवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से आग भड़की, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और वर्कशॉप में रखा सीट कवर सहित ज्वलनशील सामान जलकर राख हो गया। वही पास में सीएनजी पेट्रोल पंप है इस दौरान एक सिलेंडर भी फट गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और आसपास अफरातफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पास खड़ी कुछ गाड़ियों को आंशिक नुकसान पहुंचा। जिसके बाद वहां सभी लोगों में दहशत बन गई इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई मौके पहुंची टीम ने काफी कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों व नुकसान का आकलन किया जा रहा है
ऋषिकेश, वर्क शॉप में लगी भीषण आग
