हरिद्वार, दिल्ली से हरिद्वार ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार के सामने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत दिल्ली से हरिद्वार और ऋषिकेश तक नमो भारत (RRTS) ट्रेन चलाने की योजना बनाई गई है। इस प्रस्ताव के अनुसार, मौजूदा दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर को मेरठ के मोदिपुरम से आगे बढ़ाकर हरिद्वार और ऋषिकेश तक जोड़ा जाएगा।पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाख खट्टर के सामने खुद प्रस्ताव रखा है। अगर यह मंजूर हो जाता है तो दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश की दूरी मजे-मजे में पूरी हो जाएगी।

अभी दिल्ली से मेरठ तक Namo Bharat Train का संचालन जारी है। वहीं अब इसे हरिद्वार और ऋषिकेश तक बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। बता दें कि अभी दिल्ली से ऋषिकेश जाने में करीब 6-7 घंटे का समय लगता है। लेकिन मेरठ– हरिद्वार रूट तैयार होने के बाद यह दूरी 2-3 घंटे की रह जाएगी। इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 घंटे प्रतिघंटे तक रखी गई है। वहीं यह ट्रेन 82 किलोमीटर की दूरी 55 से 57 मिनट में पूरी करती है। दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी करीब 250 कलोमीटर के आसपास की है। यानि कैलकुलेट करें तो यह ट्रेन 2.30 से 3 घंटे में दिल्ली से ऋषिकेश पहुंच सकेगी।

नेशनल पार्क से मंजूरी मिलने में आएगी चुनौती

 

हालांकि, इस परियोजना के सामने कई बड़ी चुनौतियां भी हैं। रुड़की से ऋषिकेश के बीच का हिस्सा राजाजी नेशनल पार्क और अन्य पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरता है, जहां निर्माण के लिए सख्त मंजूरी लेनी होगी। इसके अलावा जमीन अधिग्रहण और पहाड़ी इलाकों में ट्रैक बिछाने की लागत भी बड़ी बाधा बन सकती है।

 

विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिर्फ एक ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक बड़ा आर्थिक कॉरिडोर साबित हो सकता है। यह दिल्ली-मेरट-हरिद्वार बेल्ट के विकास को नई दिशा देगा। अब इस प्रस्ताव पर केंद्र सरकार, संबंधित राज्य सरकारों और NCRTC द्वारा आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *