हरिद्वार, बंगला देशी महिला गिरफ्तार फर्जी दस्तावेज बनाकर रह रही थी 

हरिद्वार ,हरिद्वार ज्वालापुर क्षेत्र में फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे रह रही एक बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पास से बांग्लादेश के असली दस्तावेजों के साथ-साथ कई फर्जी भारतीय पहचान पत्र भी बरामद हुए हैं। इस मामले में दस्तावेज तैयार कराने में सहयोग करने वाले एक दिव्यांग युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

 

,हर‍िद्वार एएसपी नवनीत सिंह ने बताया क‍ि 08 अप्रैल 2026 को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस और अभिसूचना इकाई ने सत्यापन अभियान के दौरान वैष्णवी एन्क्लेव, निकट रामानन्द इन्सटिट्यूट ज्वालापुर के पास से अपना नाम बदलकर अन्य व्यक्ति के साथ रह रही एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला और उसके भारतीय साथी को गिरफ्तार क‍िया

 

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार महिला का असली नाम सहेला बेगम है और वह बांग्लादेश के कुमीला की निवासी है। वर्ष 2023 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान श्यामदास नामक युवक से हुई थी। उसी के कहने पर वह भारत आई और वीजा समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से पहले दिल्ली और फिर हरिद्वार में रह रही थी। हरिद्वार आने के बाद महिला ने अपने सहयोगी श्यामदास की मदद से आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, भारतीय पासपोर्ट और विवाह प्रमाणपत्र जैसे कई फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए थे। जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपी लंबे समय से फर्जी पहचान के सहारे रह रही थी।

 

महिला के कब्जे से बांग्लादेशी पासपोर्ट, नेशनल आईडी कार्ड समेत कई भारतीय फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *