उत्तराखंड,कल सुबह 10 बजे उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 

हरिद्वार, सीबीएसई बोर्ड के बाद अब उत्तराखंड भी अपने रिजल्ट जारी करने जा रहा है कल सुबह 10:00 बजे उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा

 

उत्तराखंड बोर्ड कल 25 अप्रैल सुबह 10 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और सभापति डॉ मुकुल सती यूके बोर्ड 10वीं 12वीं के वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा करेंगे। रिजल्ट घोषित होते ही यूके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर क्लास 10th 12th रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया जाएगा, जिससे छात्र आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे

 

रिजल्ट देखने के तीन माध्यम

 

आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से

SMS के जरिए

डिजिलॉकर के जरिये

 

उत्तराखंड बोर्ड 2026 रिजल्ट ऑनलाइन कैसे देखें?

आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in पर जाएं।

“Uttarakhand High School Result 2026” या “Uttarakhand Intermediate Result 2026” देखने के लिए, संबंधित लॉगिन फील्ड में अपना रोल नंबर डालें।

स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा कोड डालें।

इसके बाद, ‘Get Result’ विकल्प पर क्लिक करें।

उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की 2026 की ऑनलाइन मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी इसका प्रिंटआउट ले लें।

 

उत्तराखंड बोर्ड 2026 रिजल्ट SMS से कैसे देखें?

25 अप्रैल, 2026 को SMS के जरिए UK बोर्ड 2026 का रिजल्ट देखने के लिए, अपना रोल नंबर 5676750 पर भेजें। क्लास 10 के लिए UK10 RollNumber या क्लास 12 के लिए UK12 RollNumber टाइप करें, और फिर उसे भेज दें। आपको अपने विषय-वार अंक और पास होने का स्टेटस सीधे आपके मोबाइल पर मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *