हरिद्वार,उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने प्रदेश संगठन में लगातार दूसरे दिन बड़ा बदलाव किया है। बुधवार को पार्टी ने प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की जगह राम माधव को जिम्मेदारी दी थी। अब गुरुवार को केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा के प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा को उत्तराखंड का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है। पार्टी ने साल 2023 में बड़े बदलाव के तहत उन्हें हरियाणा की जिम्मेदारी दी थी, जबकि वहां के संगठन महामंत्री जी.आर. रविंद्र राजू को असम-त्रिपुरा का जिम्मा सौंपा गया था।
फणीन्द्रनाथ शर्मा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ एवं अनुभवी संगठनात्मक नेता हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पृष्ठभूमि से आने वाले शर्मा संगठन शिल्प और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में कुशल माने जाते हैं।
