हरिद्वार बहादराबाद बोंगला बाईपास के पास खेत में पड़ा मिला शव जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार, हरिद्वार में बढ़ता अपराध का ग्राफ लगातार लूट हत्या के कई संगीन मामले सामने आ चुके हैं वही आज फिर बहादराबाद बोंगला बाईपास के पास खेत में पड़ा मिला युवक का शव जिसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया

मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान राजवीर (45) पुत्र अमर सिंह निवासी धामपुर, बिजनौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने बाईपास किनारे खेत में युवक का शव पड़े होने की सूचना दी। युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार करने के गहरे निशान हैं। पास में ही एक हथौड़ी और खाली शराब की बोतल पड़ी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हथौड़ी से वार कर हत्या की गई है। इसके पीछे परिचितों का होना ही माना जा रहा है।

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि राजवीर सिडकुल क्षेत्र की एक कंपनी में कार्यरत थे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्धों से भी पूछताछ की जाएगी। मृतक की कॉल डिटेल रिकॉर्ड को भी जांचा जा रहा है कि आखिरी में उसका संपर्क किससे हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *