हरिद्वार, पुलिस ने मर्डर की गुत्थी सुलझाई अवैध संबंधों के चलते हुई थी युवक की हत्या

हरिद्वार,हरिद्वार की कोतवाली नगर पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाई मृतक गोपाल, जो बिजनौर का निवासी था, की हत्या उसकी प्रेमिका और उसके पति ने मिलकर की। गोपाल ने महिला को अपने परिवार को छोड़कर साथ आने के लिए दबाव बनाया था। हत्या 16 सितंबर को गंगा घाट पर हुई थी

 

हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट और दूधियाबंद बस्ती के पास हुई बिजनौर के गोपाल कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस और सीआईयू की टीम ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अवैध संबंध के बाद महिला पर गोपाल पति और बच्चों को छोड़कर अपने साथ चलने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दे रहा था।परेशान होकर महिला ने पति को पूरी बात बताई, जिसके बाद पति ने पत्नी और अपने भाई के साथ हत्या की साजिश रची। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। फरार आरोपियों की तलाश में टीमें जुटी हैं। सोमवार को पुलिस कार्यालय सभागार में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर की सुबह कोतवाली नगर क्षेत्र में दूधियाबंद बस्ती के पास जंगल में एक अज्ञात पुरुष का शव मिला था। शव के पास बिजनौर जाने वाली बस का टिकट मिला था, लेकिन पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं था

20 सितंबर को हरिद्वार पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान गोपाल कुमार (50) निवासी नई बस्ती, आबकारी चौकी के पास, बिजनौर यूपी के रूप में की थी। मृतक के बेटे आशु कुमार ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस-सीआईयू की टीमें गठित कर खुलासे में लगाई गई।

एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे व अन्य माध्यमों से खोजबीन करते हुए सोमवार को मोतीचूर रेलवे स्टेशन से दर्गो भारेरा बिजनौर निवासी आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने हत्या करने की बात कबूली। बताया कि महिला के भाई के अलावा गांव के ही रहने वाले एक8 व्यक्ति के साथ मिलकर हत्या की थी। प्रेस वार्ता में एसपी क्राइम निशा यादव, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *