हरिद्वार, पिकअप और कार की हुई भिड़ंत, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

हरिद्वार,बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर पथरी पुल के पास हुई, जहां एक अज्ञात कार ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। वही राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही घायल को इलाज के अस्पताल भेजा

 

मिली जानकारी अनुसार पुलिस के अनुसार, दीपक (23) पुत्र राजू और वरुण (26) पुत्र मांगेराम निवासीगण मेवड़ कला थाना कलियर कपड़ा बेचने काम करते थे। सोमवार की तड़के दोनों ऋषिकेश से लोडर वाहन से घर लौट रहे थे। बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर पथरी रोह पुल के पास पहुंचते ही सामने से आई तेज रफ्तार कार ने वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठे दीपक और राजू गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया जबकि वरुण गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज से चालक की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *