रुड़की से गिरफ्तार लड़की पाक से करोड़ के लेनदेन में शामिल

हरिद्वार,हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र से जम्मू कश्मीर पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से छापा मारकर एक युवती को कथित पाकिस्तान से करोड़ों के लेनदेन से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है. बताया गया है कि जम्मू के कठुआ में पकड़े गए एक युवक की सूचना पर युवती की गिरफ्तारी हुई है. लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड हासिल किया और उसे अपने साथ ले गई. उधर, घटना के बाद से ही पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गरम है.

मामला जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से जुड़ा है। वहां लखनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार आरोपी राहुल खान से पूछताछ में सोनम का नाम सामने आया था। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरिद्वार पुलिस के साथ पिरान कलियर के आसफनगर/कोटा मुरादनगर गांव में दबिश देकर युवती को हिरासत में लिया।

जांच एजेंसियों के मुताबिक शुरुआती स्तर पर यह मामला करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेनदेन और पाकिस्तान कनेक्शन से जुड़ा माना जा रहा है। हालांकि मौके से कोई नकदी बरामद नहीं हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सोनम सिर्फ ट्रांजेक्शन चेन का हिस्सा थी या उसे पूरे नेटवर्क की जानकारी भी थी।

अचानक हुई इस कार्रवाई से परिजन और आसपास के लोग हैरान रह गए। चर्चा है कि युवती भी पाकिस्तान के जरिए नकदी के ट्रांजेक्शन में शामिल थी। लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड हासिल किया और उसे अपने साथ ले गई। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गरम है।

लोग हैरान हैं कि पाकिस्तान के माध्यम से इतने बड़े स्तर पर नकदी का ट्रांजेक्शन लंबे समय से किया जा रहा था। एसएचओ कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामला जम्मू-कश्मीर में दर्ज मामले से संबंधित है, इसलिए स्थानीय पुलिस ने सीमित सहयोग किया। उन्होंने युवती की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *