जबलपुर (ब्यूरो चीफ राम कुमार) मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दर्दनाक हादसा उस समय हो गया, जब नर्मदा नदी के बरगी डैम में सैलानियों से भरा हुआ क्रूज डूब गया. बताया जा रहा है कि इसमें 30 से 40 लोग सवार थे. इसमें प्रशासन को 5 शव मिले हैं. जैसे ही क्रूज डूबा, तुरंत हड़कंप मच गया और लोगों की चीख पुकार सुनाई देने लगी. इसके बाद स्थानीय लोगों और SDRF टीम तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़ी और 18 लोग को डूबने से बचाया. इन लोगों को सुरक्षित बाहर लाया गया है.जबलपुर के बरगी में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली से लौटे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी डुमना एयर पोर्ट से सीधे बरगी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।
