हरिद्वार,बीजेपी से दिल्ली की उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट से सांसद और मशहूर सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में 5.40 लाख रुपये की चोरी की घटना सामने आई है. यह घटना अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर इलाके में सुंदरबन अपार्टमेंट में हुई वही इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
इस मामले में मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगेंदर पांडेय ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान सुरेंद्रकुमार दीनानाथ शर्मा के रूप में हुई है, जिसे करीब दो साल पहले नौकरी से हटाया गया था.
अंबोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता प्रमोद पांडेय पिछले 20 वर्षों से मनोज तिवारी के मैनेजर के तौर पर कार्यरत हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि घर के बेडरूम में रखी कुल 5.40 लाख रुपये की नकदी चोरी हुई थी. इसमें से जून 2025 में कपाट में रखे 4.40 लाख रुपये पहले ही गायब हो चुके थे, लेकिन उस समय चोरी करने वाले का पता नहीं चल पाया था
घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपी की पहचान हुई. जांच में पता चला कि शर्मा ने कथित तौर पर फ्लैट में घुसने और चोरी करने के लिए नकली चाबियों का इस्तेमाल किया था.
