उत्तराखंड ,रामनगर और देहरादून के बीच सीधी रेल सेवा

हरिद्वार, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों से रामनगर और देहरादून के बीच बहुप्रतीक्षित सीधी ट्रेन सेवा जल्द शुरू होने जा रही है।इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शीघ्र ही औपचारिक घोषणा होने की संभावना है।

 

सांसद बलूनी ने जनवरी में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा प्रारंभ करने का आग्रह किया था। उनके इस प्रयास को अब सफलता मिली है। इस महत्वपूर्ण ट्रेन सेवा के संचालन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और शीघ्र ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। रामनगर के पीरुमदारा क्षेत्र के यात्रियों के लिए भी राहत भरी खबर है। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव पीरुमदारा में शुरू हो गया है, जिससे स्थानीय यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिल रही है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *