रुड़की, किसान नेता के बेटे पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

रुड़की में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के नेता के बेटे पर दुकान में घुसकर मारपीट और फायरिंग करने के मामले में 11 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

 

गंगनहर कोतवाली के राशिब निवासी गांव रामपुर में बताया कि गांव में बिजली की दुकान है। सोमवार रात वह दुकान पर बैठा था। तभी कदीर निवासी लाठरदेवा कोतवाली गंगनहर अपने 10 से अधिक साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर दुकान के बाहर खड़ा हो गया और गाली गलौज करने लगा था। इस बीच एक बच्चे ने आकर बताया कि उन पर हमला होने वाला है। जिसके बाद वह सतर्क हो गए थे। तभी वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही कदीर पक्ष के लोगों ने देशी तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इंस्पेक्टर मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मास्टर, इंतखाब निवासी माधोपुर कोतवाली गंगनहर, अखलाक, आजम, आलम निवासी नगला कुबड़ा कोतवाली मंगलौर और कदीर निवासी लाठरदेवा कोतवाली गंगनहर रुड़की समेत 11 हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। हमलावरों की पहचान हो चुकी है, गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस की दबिश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *