हरिद्वार, कुछ दिन पहले एक नामी स्कूल में तीरदाजी सिखाने वाले कोच ने नाबालिक लड़की से दुष्कर्म किया था जिसकी सूचना पुलिस को दी गई वही लड़की का मेडिकल भी हुआ जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी कोच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था वहीं आरोपी उस दिन से फरार चल रहा हैं जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल रहा
जिसके चलते आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मोर्चा खोल दिया वही सभी कार्यकर्ता इकट्ठा होकर स्कूल पर प्रदर्शन करने जा रहे थे पुलिस ने सभी को रोक दिया
इस पर कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया। इसके उपरान्त कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी में अधिकारियों से वार्ता कर मामले से अवगत कराया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एक निजी स्कूल के कोच ने बच्ची के साथ दुराचार किया, लेकिन उस आरोपी को अभी तक नहीं पकड़ा गया है। प्रदेश में आए दिन इस प्रकार की घटनाएं बढ़ रही हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना, पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। स्कूल प्रशासन भी बिना सत्यापन के अपने स्कूल में शिक्षक, कर्मचारी रख रहे हैं। ऐसे स्कूल के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। नितिन तेश्वर, हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि हर जिले में अपराध बढ़ रहा है। अपराधी अपराध कर फरार हो जाता है। पुलिस ने बताया कि मामले में कार्रवाई चल रही है। जल्द ही आरोपी को सजा होगी।
