हरिद्वार,गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मथुरा विहार कॉलोनी निवासी दीपेंद्र कुमार (45) रघुनाथ के प्लॉट के पास स्थित एक केमिकल प्लांट में मैनेजर हैं। बुधवार की देर शाम वह दूध लेकर पैदल ही जा रहे थे। रघुनाथ के प्लाट के पास ही पीछे से एक व्यक्ति ने उन्हें तमंचे से गोली मार दी। कमर में गोली लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो आरोपित तमंचे में दूसरा राउंड लोड कर रहा था। यह देख वह उसके पीछे भागे।
इसी बीच आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी कर दी, लेकिन आरोपित खुद को फसता देख वहां से फरार हो गया। गोली चलने की सूचना मिलने पर गंग नहर कोतवाली पुलिस में हड़कम्प मच गया। आननफानन में प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हमलावर की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया घायल को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत नाजक देख उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गयागंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हमलावर का नाम कन्हैया है। वह रुड़की का निवासी है। बताया कि कारोबारी रंजिश के चलते उसने घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करेगी। आरोपित की तलाश की जा रही है।
