जालंधर ग्रामीण पुलिस ने रात्रि चेकिंग तेज की, SSP ने खुद नाकों का लिया जायजा*  

*जालंधर, 9 मई 2026:* कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जालंधर ग्रामीण पुलिस ने जिले भर में रात्रि चेकिंग और गश्त अभियान को तेज कर दिया है।

 

SSP हरविंदर सिंह विरक ने रात को खुद विभिन्न नाकों का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त सतर्कता बरतने, गश्त बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

जिले के अलग-अलग हिस्सों में पुलिस टीमों ने नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच शुरू की है। बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, सुनसान इलाकों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है।

 

रात के समय होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध सूचना पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है।

 

पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल यानी ERV टीमें भी 24 घंटे सक्रिय रहकर आपात स्थिति में तुरंत सहायता दे रही हैं। SSP ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें।

 

SSP हरविंदर विरक ने दोहराया कि जालंधर ग्रामीण पुलिस जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

—buro chief Paramjeet Kaur Punjab

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *