जालंधर ग्रामीण CIA ने नशा तस्कर को 100 ग्राम हेरोइन समेत पकड़ा

जालंधर, 03 जून 2026:* नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान में जालंधर ग्रामीण CIA स्टाफ को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने अड्डा बिद्धीपुर रेलवे फाटक के पास से एक तस्कर को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

 

*कार्रवाई:* SSP हरविंदर सिंह विरक के निर्देश पर इंस्पेक्टर पुष्प बाली और SI कश्मीर सिंह की टीम गश्त पर थी। इस दौरान नरेंद्र चंचल उर्फ बाबा निवासी आलमपुर बक्का, करतारपुर पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पकड़ा तो तलाशी में 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

 

*केस दर्ज:* थाना मकसूदां में FIR नंबर 82, NDPS एक्ट 21-बी, 61, 85 के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

पूछताछ में आरोपी ने माना कि वह खुद नशे का आदी है और सस्ती हेरोइन लाकर मकसूदां-करतारपुर इलाके में सप्लाई करता था। पुलिस रिमांड लेकर हेरोइन के सोर्स और नेटवर्क की जांच कर रही है।………. Buro chief Punjab Paramjit Kaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *