उत्तराखंड, (ब्यूरो चीफ रजनीश दीक्षित)भूस्खलन के कारण हाईवे बाधित हो गया है। लाता और सालधार के पास भारी बोल्डर और मलबा आने से सीमांत नीति घाटी के दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है। बीआरओ मार्ग को खोलने में जुटा है, लेकिन लगातार पत्थर गिरने से काम में बाधा आ रही है…जोशीमठ-मलारी हाईवे पर पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटने से भारी मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गए हैं, जिससे सामरिक और ग्रामीण संपर्क टूट गया है।
