उत्तराखंड, यात्रियों से भरी बस पलटी मची चीख पुकार

हरिद्वार,बदरीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया. जहां बदरीनाथ धाम से यात्रियों को ला रही एक बस मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे में 7 यात्री घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि, 25 यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर गंतव्य की ओर भेज दिया गया है.

पुलिस के अनुसार, बस (UK14PA0605) बदरीनाथ से हरिद्वार जा रही थी। चलते-चलते ड्राइवर की साइड की खिड़की खुल गई। उसे बंद करने के दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से उन्हें राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया।

 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *