ऋषिकेश में होटल की पांचवीं मंजिल से लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई, जिससे उसमें सवार 6 पर्यटक घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए ऋषिकेश AIIMS में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक जर्नलिस्ट भी हैं।
मिली जानकारी अनुसार गुरुवार देर रात की है। अब इसका वीडिया सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के फरीदाबाद से 25-30 दोस्तों का एक ग्रुप हरिद्वार, ऋषिकेश और नैनीताल घूमने के लिए आया था। ये सभी लोग होटल ‘टस्क’ में ठहरे थे। ग्रुप के सभी सदस्य रात में होटल की 5वीं मंजिल पर स्थित रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद मनोज सूर्यवंशी, वरुण कुमार, रूपेश, चेतन समेत 5-6 लोग लिफ्ट से ग्राउंड फ्लोर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे लिफ्ट में सवार हुए, अचानक लिफ्ट का संतुलन बिगड़ गया और वह बिना रुके पांचवीं मंजिल से सीधे ग्राउंड फ्लोर पर धड़ाम से गिर गई।
हादसे में टूटे पैर, होटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप- लिफ्ट के नीचे गिरते ही उसमें चीख-पुकार मच गई। हादसे में मनोज सूर्यवंशी, वरुण कुमार, रूपेश और चेतन सहित 6 लोग घायल हुए हैं।
घायलों के मुताबिक, उनके साथी चेतन के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं, जबकि अन्य पर्यटकों के हाथ और शरीर के बाकी हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों ने सीधे तौर पर होटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
4. मौके पर पहुंची पुलिस, एम्स में कराया भर्ती- होटल में लिफ्ट गिरने की सूचना मिलते ही एम्स पुलिस चौकी की टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए तत्काल एम्बुलेंस बुलाई और सभी घायलों को उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ऋषिकेश) में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
एम्स चौकी प्रभारी देवेंद्र पंवार ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है और हादसे के असली कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहन जांच की जा रही
