ब्यूरो चीफ विनोद कुमार चतुर्वेदी )भरतपुर के सेवर स्थित श्री ब्रजेंद्र विहारी जी मंदिर प्रांगड़ में हर वर्ष की भाँती होने वाली श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन पंचम पीठाधीश्वर जगतगुरू श्री वल्लभाचार्य महाराज कामवन के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा का रसास्वादन श्री श्याम सुंदर शास्त्री (मुखिया जी) के श्री मुख से होगा 8 जून 2026 को कलश यात्रा के साथ शुरू होकर 14 जून 2026 को समापन होगा और पूर्णाहूति और भंडारा 25 जून सोमवार को होगा इसी के चलते हुए श्रीमद भागवत कथा का आज पोस्टर विमोचन हुआ इस मौके पर श्री ब्रजेंद्र विहारी मंदिर की कमेटी और सभी भक्तों की उपस्थिति रही और सभी भक्तों ने बिहारी जी महाराज का जयकारे लगाते हुए श्री ब्रजेंद्र विहारी जी महाराज को प्रथम निमंत्रण दिया और आम लोगों को निमंत्रण पत्र बांटने की अनुमति ली उसके बाद सभी वैष्णव बंधुओं ने पोस्टर विमोचन में हिस्सा लिया और बिहारी जी महाराज का जयकारा लगाते हुए सभी से इस पुनीत कार्य में मिलजुल कर कार्य करने के लिए सबको प्रेरित किया गया ।
राजस्थान,श्रीमद् भागवत कथा के पोस्टर का हुआ विमोचन ।
