नीट (NEET) पुनर्परीक्षा के लिए केंद्रों में प्रवेश (एंट्री) का समय दोपहर 1:30 बजे तक ही निर्धारित

मेडिकल की पढ़ाई कर डॉक्टर बनने का ख्वाब देखने वाले 22 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन बेहद अहम है। 3 मई को हुए इम्तिहान के रद्द होने के बाद, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए आज यानी 21 जून 2026 को नीत उग 2026 की दोबारा परीक्षा आयोजित कर रही है। पिछली बार पेपर लीक जैसी घटनाओं ने छात्रों के भरोसे को जो ठेस पहुंचाई थी, उससे सबक लेते हुए इस बार एनटीए ने सुरक्षा के ऐसे पुख्ता इंतजाम किए हैं जो शायद ही पहले कभी देखे गए हों। हालात ये हैं कि परिंदे को भी पर मारने की इजाजत नहीं है।

इस वर्ष NEET UG परीक्षा की कुल अवधि बढ़ाकर 195 मिनट कर दी गई है। पहले यह परीक्षा 180 मिनट की होती थी, लेकिन अब अभ्यर्थियों को प्रश्न हल करने के लिए अधिक समय दिया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे समाप्त होगी। अतिरिक्त 15 मिनट का उद्देश्य उपस्थिति दर्ज करने और अन्य औपचारिकताओं में लगने वाले समय को संतुलित करना है, ताकि उम्मीदवारों के वास्तविक परीक्षा समय पर कोई असर न पड़े।

नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। सभी परीक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंचना होगा। इसके बाद ठीक 1:30 बजे परीक्षा केंद्रों के दरवाजे बंद कर दिए जाएंगे और किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा।

NEET-UG पुनर्परीक्षा को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है और कुछ ही मिनटों में देशभर के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने वाली है। इस परीक्षा में करीब 22.79 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिससे सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की गई है।

ये डॉक्यूमेंट जरूर रखें पास

एनटीए की तरफ से जारी एडमिट कार्ड

एक आईडी प्रूफ

पासपोर्ट साइज फोटो

इस बार सख्त है ड्रेस कोड

परीक्षा हॉल में एंट्री से पहले छात्रों को सख्त चेकिंग से गुजरना होगा. एनटीए की तरफ से इसके लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है.

एनटीए के ड्रेस कोड के मुताबिक साधारण और हल्के रंग के कपड़े पहनें, कपड़े हाफ स्लीव्स के होने चाहिए

पैरों में चप्पल या कम हील वाले सैंडल ही पहनें, जूते पहनने की इजाजत नहीं है.

भारी कढ़ाई वाले कपड़े, बड़े बटन और डिजाइनर चीजें पहनकर न जाएं.

किसी भी तरह के गहने जैसे- अंगूठी, कान के झुमके, गले का हार, ब्रेसलेट या कोई भी सजावटी चीज पहनने की सख्त मनाही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *