हरिद्वार,थानो क्षेत्र में स्थित जामा मस्जिद और मदरसे के हिस्सों को सील किए जाने के विरोध में मुस्लिम सेवा संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय कुच किया। संगठन के आह्वान पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए और प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
मुस्लिम सेवा संगठन का आरोप है कि मस्जिद के सभी कागजात होने के बाद भी मस्जिद सील की गई। इसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।
