सहारनपुर । सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में कार्मिक शाखा, अंबाला मंडल द्वारा रेलवे कर्मचारियों के बच्चों एवं आश्रितों के लिए कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनके भविष्य को नई दिशा प्रदान करना रहा।
नोएडा से आए कैरियर विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों का अभिरुचि एवं योग्यता परीक्षण किया गया। तत्पश्चात बच्चों एवं उनके अभिभावकों के साथ व्यक्तिगत काउंसलिंग सत्र आयोजित किए गए। जिनमें विशेषज्ञों द्वारा प्रत्येक बच्चे की रुचि, क्षमता एवं संभावनाओं के आधार पर उपयुक्त कैरियर विकल्पों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को करियर निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर प्रयास व सकारात्मक सोच आवश्यक है। युवाओं को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप करियर का चयन करने तथा उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में लगभग 122 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अरुण कुमार एवं करम सिंह मुख्य हित निरीक्षक,
अजय त्यागी सचिव, धर्मवीर कोषाध्यक्ष, अमित शर्मा उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार निदेशक, गुरदीप सिंह, धीरज गौतम, संदीप कुमार, मनीष जायसवाल, आमिर आलम आदि रहे।
*रिपोर्ट। रमन गुप्ता*
