हरिद्वार,भाजपा नेता से मारपीट के बाद अब फोन पर हत्या की मिली धमकी

हरिद्वार,भाजपा के प्रदेश सह मीडिया संयोजक और थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के अध्यक्ष बने विकास तिवारी पर हमला करने के बाद अब जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। उनके मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे फोन आने के बाद बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉल करने वालों की पहचान के लिए संबंधित मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकाल रही है। इधर पुलिस ने भाजपा नेता विकास तिवारी को सुरक्षा दे दी है। पुलिस के मुताबिक नई लुधियाना धर्मशाला, जसराम रोड निवासी भाजपा नेता विकासत तिवारी ने शिकायत कर बताया कि मंगलवार दोपहर और शाम को उनके मोबाइल फोन पर दो अलग अलग नंबरों से फोन आया

पुलिस के अनुसार, भाजपा के प्रदेश मीडिया सह संयोजक विकास तिवारी निवासी नई लुधियाना धर्मशाला जस्साराम रोड हरिद्वार ने तहरीर देकर बताया कि 30 जून को दोपहर उनके मोबाइल पर एक नंबर से धमकी भरी कॉल आई। इसके बाद शाम को दूसरे नंबर से भी कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि दोनों नंबरों से उन्हें फोन कर लगातार धमकाया गया।

सोमवार को आनंदमयी सेवा सदन इंटर कॉलेज में थोक केंद्रीय उपभोक्ता भंडार प्रबंध समिति के चुनाव के दौरान विकास तिवारी और सुशील चौधरी के बीच मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। क्षेत्राधिकारी नगर शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *