उत्तराखंड,जिला पर्यटन अधिकारी दून निलंबित,

हरिद्वार,देहरादून के जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पाण्डेय को रिश्वत मांगने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल की ओर से मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया।सोशल मीडिया पर वायरल हुई सूचना का संज्ञान लेते हुए विभाग द्वारा कराई गई प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद मामले की विभागीय जांच अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सौंपी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *