उत्तराखंड,प्रदेश की 7466 ग्राम पंचायतों में 15 को उपप्रधानों का चुनाव, अधिसूचना जारी, हरिद्वार नहीं शामिल

हरिद्वार,उत्तराखंड की ग्राम पंचायतों में उपप्रधान पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 12 जिलों की 7466 ग्राम पंचायतों में उपप्रधान पद के निर्वाचन के लिए 15 जुलाई को मतदान कराने की अधिसूचना जारी कर दी है। इस चुनाव में हरिद्वार जिला शामिल नहीं होगा। निर्वाचन आयोग ने नामांकन से लेकर मतगणना तक का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।

नामांकन 15 जुलाई को सुबह 10 से 11 बजे, नामांकन पत्रों की जांच 11 से 12 बजे, नाम वापसी का मौका दोपहर 12 से 12:30 बजे, चुनाव चिह्न का आवंटन 12:30 से एक बजे और मतदान दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे होगा। इसके बाद शाम चार बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इस संबंध में सभी संबंधित जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी मंगलवार को अधिसूचना जारी करेंगे। इस चुनाव में सभी ग्राम पंचायतों के सदस्य शामिल होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *