हरिद्वार ,उत्तराखंड के देहरादून के कोतवाली नगर क्षेत्र में लक्ष्मण चौक के पास एक 65 वर्षीय महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। आरोप है कि सलीम नाम के युवक ने सब्जी बेचने वाली महिला के साथ पहले मारपीट की और जब स्थानीय लोग और परिवार के सदस्य विरोध करने पहुँचे तो दूसरी ओर से भारी पथराव किया गया।
लक्ष्मण चौकी के गांधीग्राम मौहल्ले में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में रेशमा बाला सोनकर ने बताया कि बुधवार को होली की शाम में एक लड़का उसकी दुकान से फल ले गया था। जोकि फलों को थोड़ी देर बाद ही वापिस करने आ गया। इतना ही बल्कि युवक ने महिला दुकानदार से गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया कि युवक मुस्लिम जाति का है। उसने अपने एक और साथी को फोन कर बुलाया। तभी दोनों युवकों ने मिलकर उस पर थप्पड़ बरसाए और धक्का देकर नीचे गिरा दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।
देखते ही देखते विवाद ने सांप्रदायिक बवाल का रूप धारण कर लिया। दोनों सांप्रदायिकों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर पथराव और मारपीट शुरू हो गई। मानों बाजार कोई जंग का अखाड़ा हो। घटना में कई लोगों को चोटें भी लगी है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिंटू और सलीम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल, यह घटना शहरवासियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
