दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सोमवार को मचे भारी बवाल के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर खाली करवा लिया था लेकिन देर रात एक बार फिर से प्रदर्शनकारी वहां पर जुटने लगे। रात को प्रदर्शनकारियों के बीच अभिजीत दीपके ने कहा है कि अब सरकार से कोई बात नहीं होगी जिसे भी बात करनी होगी वो जंतर-मंतर पर आएगा। वही पुलिस ने धरनास्थल से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने प्रियंका गांधी को मंदिर मार्ग थाने में रखा है. जबकि राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया है. बाकी कई नेताओं को किंग्सवे ले जाया गया है.कांग्रेस सांसदों को भी धरनास्थल से हटा दिया गया. इसके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को भी बस में बिठाया गया है. ये धरना प्रधानमंत्री आवास के पिछले गेट के पास दी जा रही थी. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, हमारे वकीलों ने अभी जानकारी दी है कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों को रिहा कर दिया गया है। इसलिए दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर चल रहा धरना समाप्त किया जाता है।
