हरिद्वार,8 जुलाई को आयोजित UTU की सम-सेमेस्टर परीक्षा के बाद विश्वविद्यालय को शिकायत मिली। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल की ओर से कोतवाली प्रेमनगर में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, 3 जुलाई को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में तैनात सहायक प्रोफेसर ने छात्रों के WhatsApp ग्रुप और अन्य माध्यमों से परीक्षा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न साझा किए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद जब इन सवालों का प्रश्नपत्र से मिलान किया गया तो काफी समानता सामने आई।
बता दें कि हाल ही में आयोजित परीक्षा के संबंध में विश्वविद्यालय को एक ई-मेल मिला था, जिसमें शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग देहरादून में नियुक्त सहायक प्रोफेसर द्वारा व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को शेयर किये जाने की जानकारी दी गई, जिसका परीक्षा पूरी होने के बाद मिलान किया गया तो उक्त प्रश्नों में काफी समानता पाई गई। इसके बाद विवि द्वारा गठित कमेटी की जांच के दौरान भी उक्त सहायक प्रोफेसर द्वारा परीक्षा से पूर्व छात्रों के पोर्टल व व्हट्सअप पर परीक्षा से सम्बन्धित समान प्रश्नों को साझा किया जाना प्रकाश में आया। जिसके बाद सहारनपुर निवासी आरोपी सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता(40) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
