हरिद्वार, एम्स अस्पताल में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक मरीज को डाक्टर ने एंडोस्कोपी टेस्ट कराने के लिए बोल दिया जिसके डर से मरीज काफी घबरा गया और ओपीडी से निकल कर सीढ़ियों के रास्ते भागने लगा मरीज एम्स की 6 मंजिल पर चढ़ गया जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने मरीज को पकड़ लिया और मरीज को काफी समझाया इसके बाद मरीज को दोबारा संबंधित विभाग में ले जाकर आवश्यक जांच पूरी कराई गई। अस्पताल प्रशासन ने बताया की मरीज को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या थी और उसका इलाज ओपीडी आधार पर जारी है। जांच पूरी होने के बाद उसे आवश्यक उपचार देकर भेजा जाएगा।
ऋषिकेश, एम्स अस्पताल में मरीज टेस्ट के डर से 6 मंजिल पर चढ़ा सुक्षा कर्मियो ने पकड़ा
