सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, चार लोगों की मौत की

सहारनपुर,सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र में स्थित कुंडाबसी गांव के बाहर शुक्रवार शाम एक पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट ने चारों ओर तबाही मचा दी। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत की आशंका है, जबकि दो लोगों के शव बरामद हो गए। शवों के चीथड़े दूर-दूर तक जा गिरे। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए।

विस्फोट के कारण फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। राहत एवं बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहा है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। प्रशासन ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर बचाव अभियान तेज कर दिया है।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार प्रशासन की ओर से अभी तक मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *