उत्तराखंड के चमोली में बड़ा टनल हादसा, 9 मजदूरों की मौत

(ब्यूरो चीफ रजनीश दीक्षित)उत्तराखंड के चमोली जिले से इस वक्त की बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर. पीपलकोटी में अलकनंदा नदी पर बन रही विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में भीषण भूस्खलन हुआ है। इस हादसे में अब तक 9 श्रमिकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सुरंग के भीतर अचानक भूस्खलन होने से भारी मात्रा में मलबा और पानी भर गया है. सुरंग के अंदर गले तक पानी और गाद भरी होने के कारण राहत बचाव कार्य में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टनल के अंदर फंसे 6 अन्य श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की चपेट में आए 10 गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. मौके पर NDRF, SDRF, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें मुस्तैद हैं। *उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार इस रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा कर रहे हैं और अधिकारियों को हर संभव मदद के कड़े निर्देश दिए हैं*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *