हरिद्वार,उत्तराखंड के चमोली जिले में बड़ा हादसा हो गया.चमोली जिले के पीपलकोटी में टीएचडीसी(टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड) की टनल धंस गई. इस हादसे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. चमोली जिलाधिकारी गौरव कुमार ने हादसे की पुष्टि की है. फिलहाल कई लोगों को टनल से सुरक्षित निकाला गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में टीएचडीसी की सहायक कंपनी एचसीसी के निर्माणाधीन DRT टनल के अंदर मलबा गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें 20 से अधिक मजदूर सुरंग के भीतर फंस गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। राहत और बचाव कार्य के दौरान, अब तक 16 मजदूरों को सुरंग से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि बाकी फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकालने का काम तेजी से जारी है। सुरक्षित बचाए गए सभी मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर ले जाया गया है।
