देहरादून टोल प्लाजा के पास सड़क हादसा दो की मौत कई घायल

हरिद्वार,देहरादून के डोईवाला टोल प्लाजा के पास बुधवार को इको वैन और लोडिंग वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय देहरादून से हरिद्वार जा रही वैन में 7 लोग सवार थे।

बुधवार को डोईवाला टोल प्लाजा के नजदीक हुआ. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. पुलिस ने घटनास्थल की स्थिति संभालते हुए यातायात को सुचारु कराया. हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है.

 

गाड़ी में सवार थे 7 लोग

 

शुरुआती जानकारी के अनुसार, जिस वाहन का हादसा हुआ उसमें सात लोग मौजूद थे. हादसे की गंभीरता को देखते हुए राहत टीमों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया. बताया जा रहा है कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य लोग घायल हुए हैं. घायलों की संख्या और उनकी हालत को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हुई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे में मृत लोगों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हादसा तेज रफ्तार, वाहन अनियंत्रित होने या किसी अन्य कारण से हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *