चंडीगढ़, बस स्टैंड के पास मिला IED और हथियार, 3 संदिग्ध गिरफ्तार

चंडीगढ़ 43 आईएसबीटी बस स्टैंड के पास से संदिग्ध आईईडी और सामान के साथ 3 आरोपी अरेस्ट हुए हैं. जिसके बाद शहर में अलर्ट जारी कर दिया है पुलिस के अनुसार, एक गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-43 बस स्टैंड के पिछले हिस्से में एक लावारिस बैग की तलाशी ली गई। जांच के दौरान बैग के भीतर टिफिन बॉक्स में असेंबल किया गया संदिग्ध IED और अन्य खतरनाक सामग्री बरामद हुई। विस्फोटकों के बारे में जानकारी मिलने पर, बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत इलाके को खाली कराया और घेराबंदी की, बरामद विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित किया और उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा।

घटना के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस ने लोगों से घबराने की बजाय शांत रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जांच से जुड़ी आगे की जानकारी तथ्यों के सत्यापन के बाद साझा की जाएगी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *